Showing posts with label arvind kejriwal. Show all posts
Showing posts with label arvind kejriwal. Show all posts

Sunday, September 10, 2017

#UPDATE देश की राजधानी में मासूम के साथ दुष्कर्म

दिल्ली के टैगोर पब्लिक स्कूल में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

नई दिल्ली . गुरूग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के एक बच्चे की हत्या के दूसरे ही दिन नई दिल्ली के गांधी नगर क्षेत्र में स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में स्कूल के ही एक चपरासी द्वारा पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी स्कूल के चपरासी विकास को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास स्कूल में पिछले तीन सालों से काम कर रहा है। घटना शनिवार सुबह की है। जब बच्ची लंच के दौरान बरामदे से गुजर रही थी, तो विकास उसे एक खाली कक्षा में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने बच्ची को धमकाया कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद बच्ची घर लौट आई। उसने अपनी मां को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। वे उसे लेकर निकटवर्ती चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय गए, जहां जांच में चिकित्सक ने पाया कि उसगे गुप्तागों में गंभीर घाव है। उससे पूछताछ की गई तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद रात आठ बजे अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके एक दिन पहले ही गुरुग्राम के रायन पब्लिक स्कूल में एक सात साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया था। प्रद्युम्न नाम के दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे का खून से लथपथ शव शुक्रवार को टॉइलट में मिला था। आरोपी कंडक्टर अशोक फिलहाल पुलिस हिरासत में है और स्कूल प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि अशोक ने दुष्कर्म में नाकाम रहने पर बच्चे की हत्या कर दी।

Thursday, September 7, 2017

दिल्ली के साउथ एमसीडी में पार्षदों की लगी डेंगू पाठशाला

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों ने हर किसी को परेशान कर रखा है। ऐसे में साउथ एमसीडी ने अपने पार्षदों के लिए सिविक सेंटर में वर्षा जनित बीमारियों की जागरुकता के लिए राष्ट्रीय मच्छरजनित बीमारियों पर नियंत्रण कार्यक्रम चलाया। भारत सरकार और दिल्ली सरकार के सहयोग से यह विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान वहां मौजूद पार्षदों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से जुड़ी जानकारियां और उसकी रोकथाम से जुड़ी बातें बताई गईं। कार्यक्रम में अधिकारियों ने इन बीमारियों के लक्षण और इनसे बचाव के उपायों पर जानकारियां दीं। इसके अलावा पार्षदों को यह भी बताया गया कि इन बीमारियों के होने पर क्या करें और क्या ना करें। कार्यक्रम में आए अधिकारियों ने मच्छरों के प्रजनन को रोकने की तकनीक पर विशेष तौर पर जोर दिया। अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा वक्त में फॉगिंग करना पर्यावरण के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में सिर्फ चुनिंदा जगहों पर ही फॉगिंग की जा सकती है। इस दौरान पार्षदों को बताया गया कि वे अपने-अपने इलाकों में जाकर लोगों को जागरुक करें। यहां आपको बता दें कि बीते दिनों में दिल्ली के भीतर डेंगू के मामले १ हजार के पार जा पहुंचे हैं। सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में डेंगू के २४० नए मामले सामने आए। जिसके बाद से कुल मामले बढ़कर ११८५ तक पहुंच गए हैं।