Showing posts with label jda. Show all posts
Showing posts with label jda. Show all posts

Thursday, September 7, 2017

जयपुर विकास प्राधिकरण में कार्यकारी समिति की बैठक

जयपुर, 07 सितम्बर। जयपुर विकास आयुक्त श्री वैभव गालरिया की अध्यक्षता में गुरूवार को जेडीए के मंथन सभागार में कार्यकारी समिति की 214वीं बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में शहर में सौंदर्यीकरण करने के लिए विभिन्न उद्यानों°एवं स्थानों यथा एयरपोर्ट रोड से टर्मिनल-2 से जवाहर सर्किल से हैंगर रोड और रामनिवास बाग, रामनिवास बाग, नेहरू बालोद्यान, जगतपुरा रोड, गांधी सर्किल से अपेक्स सर्किल, सेंट्रल पार्क, विद्याधर नगर में अल्का सिनेमा से स्वर्ण जयंती गार्डन, बिरला मंदिर से रामबाग सर्किल से सिविल लाईन्स, विधानसभा से स्टेच्यु सर्किल, गांधी सर्किल से टोंक रोड पर लैण्ड स्केपिंग कार्य के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने की प्रषासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई।
बैठक में निजी खातेदारी की योजनाओं में आंतरिक विकास कार्यो यथा सडक, बिजली, वृक्षारोपण, सीवर, पानी के पेटे रहन में रखे गए 12.5 प्रतिषत क्षेत्रफल के भूखण्ड़ों के रहन मुक्ति के आनुपतिक प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजे जाने का निर्णय लिया गया। रोहिणी एन्क्लेव, बक्सावाला और पालडी मीणा में भूखण्डों के नियमितिकरण प्रकरण का निस्तारण किया गया।
बैठक में निदेषक अभियांत्रिकी प्रथम सर्वश्री एन.सी.माथुर, निदेषक (आयोजना) श्रीमती लवंग शर्मा, निदेषक (वित्त) श्री बृजेष शर्मा, संयुक्त आयुक्त (एस.एम.) श्री एस.मित्रा, संबंधित जोन उपायुक्त, अधीक्षण व अधिशाषी अभियंता उपस्थित थे। 

Wednesday, September 6, 2017

जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने सडक सीमा से अतिक्रमण हटाएं

जयपुर, 06 सितम्बर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए जोन-12 और 10 में सडक सीमा से अतिक्रमण हटाएं। इसी तरह जोन-11 में अवैध पार्क को ध्वस्त किया और सुषीलपुरा में अतिक्रमण हटाएं।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन ने बताया कि जोन-12 में ग्राम दहमीकला में 04-05 मकानों के कुछ हिस्से एवं 04-05 बाउण्ड्रीवाल एवं 3-4 जगह तारबंदी रोड सीमा में आ रही थी, जिन्हें ध्वस्त किया गया। जोन-10 में दिल्ली रोड पर कूकस के पास सडक सीमा में मार्बल पत्थर डालकर किए गए अतिक्रमण हटवाए गए।
उन्होंने बताया कि जोन-11 के भांकरोटा में मंगलम आंगन विस्तार के भूखण्डों पर अवैध तरीके से पार्क विकसित कर लिया गया था, जिसे हटवाया गया। कार्यवाही के दौरान द्रव्यवती नदी परियोजना के सुषीलपुरा क्षेत्र में नगर निगम के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी रही।

खड्डा बस्ती के 300 परिवारों ने भरे सहमति पत्र

जयपुर, 06 सितम्बर। खड्डा बस्ती के परिवारों के पुनर्वास हेतु जयपुर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम द्वारा बुधवार को सहमति पत्र/आवेदन पत्र भरवाने के लिए षिविर आयोजित किया गया। षिविर में खड्डा बस्ती के 300 परिवारों ने सहमति पत्र/आवेदन पत्र भरे। शेष रहे परिवारों के लिए गुरूवार को भी षिविर लगाया जाएगा।
जोन उपायुक्त-10 श्री रामनारायण बडगुर्जर ने बताया कि जेडीए और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय षिविर में खड्डा बस्ती के 400 परिवारों ने सहमति पत्र/आवेदन पत्र भरे। शेष रहे परिवारों को सहमति पत्र/आवेदन पत्र भरवाने के लिए गुरूवार, 07 सितम्बर, 2017 को भी षिविर आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि खड्डा बस्ती के चिन्ह्ति परिवारों का पुनर्वास जयसिंहपुरा खोर और पालडी मीना में किया जाएगा। 

रोहिणी एन्कलेव आवासीय योजना के 457 भूखण्डों की लाॅटरी निकाली

जयपुर विकास प्राधिकरण

जयपुर . जयपुर विकास प्राधिकरण में रोहिणी एन्क्लेव आवासीय योजना की लाॅटरी गुरूवार को निदेषक (वित्त) श्री बृजेष कुमार शर्मा ने कम्प्यूटर का बटन दबाकर रेण्डम प्रणाली से जेडीए के नागरिक सेवा केन्द्र में निकाली। 
जेडीए द्वारा रोहिणी एन्क्लेव आवासीय योजना में 45 से 252 वर्गमीटर के 457 भूखण्डों के लिए 784 आॅनलाईन आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 12 आवेदन निरस्त कर शेष योग्य 772 आवेदनों की लाॅटरी निकाली गई। लाॅटरी में 45 वर्गमीटर के 34 भूखण्ड, 135 वर्गमीटर के 247 भूखण्ड तथा 252 वर्गमीटर के 176 भूखण्ड थे। 
पात्र आवेदकों की सूची जेडीए की वेबसाईट ूूूण्रकंण्नतइंदण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर उपलब्ध है एवं नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा दी गई है। सफल आवेदको को आवंटन की सूचना प्राधिकरण द्वारा एसएमएस से दी जा रही है। पात्र आवेदक को निर्धारित राषि, आवंटन-मांग पत्र (जमा पंजीकरण राषि को समायोजित करते हुए) जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि में नकद/बैंक ड्राफ्ट द्वारा सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर के नाम से प्राधिकरण परिसर स्थित आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में एक मुष्त जमा करानी होगी। 
इस अवसर पर सिस्टम एनालिस्ट श्री राजेष सक्सेना, संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या मंे आवेदकगण उपस्थित थे।