Showing posts with label pucl. Show all posts
Showing posts with label pucl. Show all posts

Wednesday, September 6, 2017

वरिष्ठ पत्रकार की गोली मारकर हत्या के विरोध में जयपुर में प्रदर्शन

जयपुर . 6 सितम्बर 2017 को सांय 4.30 बजे से गांधी सर्किल काॅनोडिया काॅलेज के पास, गुलाबी नगर जयपुर पर अमन पंसद नागरिक और पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें लगभग 100 के लगभग लोगों पुरजोर रूप से विरोध करने पहुंचे अचानक तेज बारिश आने के बावजूद भी लोग बारिश में भी पेडो के नीचे अपना विरोध दर्शाते रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारे लगाते हुये कहा कि तुम मेरी देह, मेरी काया को अपनी गोलियों से खत्म कर सकते हो, पर मेरे विचार को नही, मेरे स्वतंत्रता के विचार को नहीं, गौरी लंकेश हत्यारो को गिरफ्तार करो। अनेक वक्ताओं व पत्रकारो ने अपनी बात रख कर विरोध प्रकट किया।