मुंबई . टाटा मोटर्स के जमशेदपुर स्थित संयंत्र में 4,000 अस्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। बताया जा रहा है कि ये कर्मचारी बढ़े हुए वेतनमान का भुगतान न किए जाने को लेकर यह हड़ताल पर है। हड़ताली कर्मचारियों की यूनियन का कहना है कि इससे संयंत्र में काम रुक गया है। हालांकि कंपनी का कहना है कि इससे उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों में 600 महिलाएं शामिल हैं। ये कर्मचारी संयंत्र के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे और नए तीन वर्षीय वेतन समझौते के अनुसार वेतन दिए जाने की मांग की। नए तीन वर्षीय वेतन समझौते पर पिछले माह ही स्थायी कर्मचारी यूनियन के साथ हस्ताक्षर किए गए हैं। कर्मचारी यूनियन प्रमुख का कहना है कि अस्थायी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया गया। लेकिन पिछले महीने प्रबंधन ने जिस बढ़े हुए वेतनमान का देने वादा किया था, वह नहीं दिया गया। इसके चलते अस्थायी कर्मचारियों को काम रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा है। टाटा मोटर्स की ओर से बुधवार देर रात जारी किए गए बयान में कहा गया कि उत्पादन जारी है। अस्थायी कर्मचारियों का एक वर्ग कुछ लोगों के उकसावे पर प्रदर्शन कर रहा है।
Showing posts with label jamshedpur. Show all posts
Showing posts with label jamshedpur. Show all posts
Thursday, September 7, 2017
Subscribe to:
Posts (Atom)
