Showing posts with label facebook. Show all posts
Showing posts with label facebook. Show all posts

Sunday, September 10, 2017

#FACEBOOK अपनों की मौत का शोक मनाने के लिए फेसबुक दे रहा 20 दिनों का अवकाश


मुंबई । अपनों की मौत के बाद उनके दुख से निकालकर काम पर लौटना बहुत ही कठीन होता है। लेकिन अब ऐसा ट्रेड बना रहा है। जिसमें कंपनियों अपने कर्मचारियों को बिरीवमेंट लीव यानी शोक के लिए छुट्टी दे रही है। बात दे कि फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने साल 2015 में अपने पति को खोया, तो कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने उन्हें कहा कि वे इस दुख की घड़ी में खुद को संभालने के लिए जितना चाहें, उतना वक्त ले लें। ऐसा करते हुए मार्क ने एचआर पॉलिसी में एक नया ट्रेंड शुरू किया जिसे नाम दिया गया बिरीवमेंट लीव यानी शोक के लिए छुट्टी। इस साल की शुरुआत में सैंडबर्ग ने अपने एफबी पेज पर बताया कि पति की मौत के तुरंत बाद उनके लिए काम पर लौटना कितना मुश्किल था और बिरीवमेंट लीव की वजह से उन्हें इस दुख से बाहर निकलने में कितनी मदद मिली। इसके बाद उन्होंने फेसबुक के कर्मचारियों के लिए 20 दिन की बिरीवमेंट लीव का ऐलान किया। शोक मनाने के लिए किसी भी कंपनी द्वारा दी जाने वाली यह सबसे लंबी छुट्टी है। फेसबुक द्वारा की गई इस पहल का असर अब भारत सहित पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। अब कई कंपनियां किसी करीबी के गुजर जाने पर कर्मचारियों को एक से लेकर पांच दिन की छुट्टी दे रही हैं। इन कंपनियों में टीसीएस, इंफोसिस,सिपला और हिल्टन इंडिया जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।
बता दें कि मैटरनिटी लीव की तरह कर्मचारी को बिरीवमेंट लीव देने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं है, लेकिन कंपनियों को लगता है कि दुख की घड़ी में साथ खड़े होने से कर्मचारी का कंपनी पर भरोसा बढ़ता है। सिपला के ग्लोबल चीफ पीपल ऑफिसर प्रबीर झा ने कहा, '2017 में की गई एक स्टडी से पता चला है कि कंपनियां अब कर्मचारियों को लुभाने के लिए उन्हें दिए जाने वाली सुविधाएं बढ़ा रही हैं। बिरीवमेंट लीव भी उसी का हिस्सा है।' छुट्टी देने के अलावा कंपनियां ऐसे कर्मचारियों को भावनात्मक तौर पर मदद करने के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था भी कर रही हैं।

Monday, September 14, 2015

Hey ! Download Narendra Modi App, Just Click Here



नरेन्द्र मोदी एप गूगल प्ले स्टोर पर आई और आते ही छा गई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जलवा देश-विदेश में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसे नरेन्द्र मोदी भी बखूबी कैश कर रहे है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितंबर 2015 को फेसबुक मुख्यालय के टाउन हॉल प्रश्नोत्तरी सत्र के लिए प्रश्न आमंत्रित किए हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा 'मुझे फेसबुक मुख्यालय में आमंत्रित करने के लिए मैं मार्क जुकरबर्ग को धन्यवाद देता हूं। मैं रविवार 27 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे टाउन हॉल प्रश्नोत्तरी के लिए उत्सुक हूं।