![]() |
Showing posts with label Rajasthan university. Show all posts
Showing posts with label Rajasthan university. Show all posts
Wednesday, September 16, 2015
Monday, September 7, 2015
TECHNO : Rajasthan University develop its own payment gateway and mobile app
राजस्थान विश्वविद्यालय में नेट बैकिंग से फीस होगी जमा
| TECHNO : Rajasthan University develop its own payment gateway and mobile app |
जयपुर . राजस्थान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए राहतभरी खबर है। विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन पेमेन्ट गेट वे बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके जरिए विद्यार्थी अपनी फीस ऑनलाइन जमा करा सकेंगे, जबकि नेट बैकिंग से विवि को भी हाथों हाथ अपने खातों में होने वाले लेन-देन की जानकारी मिल सकेगी।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया के जरिए विद्यार्थी डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन अपनी फीस एवं राशि विवि के आधिकारिक खाते में जमा करा सकेंगे और उन्हें लंबी कतारों से भी मुक्ति मिल सकेगी। फिलहाल ऑनलाइन पेमेन्ट गेट-वे के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है। जबकि अधिकारियों ने संभावना जताई कि इसी सत्र में स्वयंपाठी परीक्षार्थियों को इस सुविधा के जरिए शुल्क जमा कराने की योजना है, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ें।
यह है कमेटी में
कमेटी का संयोजक प्रो. ए.के. नागावत को बनाया गया है। उनके अलावा प्रो. एम.सी. शर्मा, डॉ.के.वी.आर.राव, कुलसचिव, वित्त नियंत्रक एवं वित्तीय सलाहकार के अलावा उप कुल सचिव (लेखा एवं वित्त) को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जबकि शैक्षणिक अनुभाग के उपकुल सचिव इसके सदस्य सचिव होंगे। कमेटी की ओर से अपना प्रतिवेदन २० दिनों की अवधि में प्रस्तुत करने के निर्देश है, ताकि विद्यार्थियों को फीस जमा कराने में आसानी रहे।
![]() |
| Rajasthan University develop its own payment gateway and mobile app |
- मोबाइल एप बनाने का भी सुझाव
विवि के आईटी विशेषज्ञों की ओर से स्मार्ट फोन के यूजर्स की दिनोंदिन बढ़ती संख्या को देखते हुए एंड्रायड एप बनाने का सुझाव भी प्रशासन को दिया गया है। इसके तहत चुनिंदा ऑपरेटिंग सिस्टम्स के लिए एप का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए सोशल मीडिया से जुड़ाव के साथ ही विद्यार्थियों को भी विवि की पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी।
इनका कहना है :-
कमेटी बना दी गई है। पेमेन्ट गेट वे और नेट बैकिंग की सुविधा शुरू करने के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। इस सुविधा के जरिए हाथों-हाथ फीस की राशि विवि के खाते में जमा होगी, जबकि विद्यार्थियों को भी लंबी कतारों से मुक्ति मिल सकेगी।
- प्रो. ए.के.नागावत, संयोजक, उच्च स्तरीय तकनीकी कमेटी
विद्यार्थियों की सहुलियत के लिए यह पहल की गई है। इसके जरिए सभी लेन-देन ऑनलाइन होगा और नई टेक्नोलॉजी से विवि का जुड़ाव भी होगा।
- केदार मल गुप्ता, कुलसचिव, राज. विवि

Subscribe to:
Posts (Atom)