Showing posts with label rohini enclave scheme. Show all posts
Showing posts with label rohini enclave scheme. Show all posts

Wednesday, September 6, 2017

रोहिणी एन्कलेव आवासीय योजना के 457 भूखण्डों की लाॅटरी निकाली

जयपुर विकास प्राधिकरण

जयपुर . जयपुर विकास प्राधिकरण में रोहिणी एन्क्लेव आवासीय योजना की लाॅटरी गुरूवार को निदेषक (वित्त) श्री बृजेष कुमार शर्मा ने कम्प्यूटर का बटन दबाकर रेण्डम प्रणाली से जेडीए के नागरिक सेवा केन्द्र में निकाली। 
जेडीए द्वारा रोहिणी एन्क्लेव आवासीय योजना में 45 से 252 वर्गमीटर के 457 भूखण्डों के लिए 784 आॅनलाईन आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 12 आवेदन निरस्त कर शेष योग्य 772 आवेदनों की लाॅटरी निकाली गई। लाॅटरी में 45 वर्गमीटर के 34 भूखण्ड, 135 वर्गमीटर के 247 भूखण्ड तथा 252 वर्गमीटर के 176 भूखण्ड थे। 
पात्र आवेदकों की सूची जेडीए की वेबसाईट ूूूण्रकंण्नतइंदण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर उपलब्ध है एवं नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा दी गई है। सफल आवेदको को आवंटन की सूचना प्राधिकरण द्वारा एसएमएस से दी जा रही है। पात्र आवेदक को निर्धारित राषि, आवंटन-मांग पत्र (जमा पंजीकरण राषि को समायोजित करते हुए) जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि में नकद/बैंक ड्राफ्ट द्वारा सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर के नाम से प्राधिकरण परिसर स्थित आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में एक मुष्त जमा करानी होगी। 
इस अवसर पर सिस्टम एनालिस्ट श्री राजेष सक्सेना, संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या मंे आवेदकगण उपस्थित थे।