220 लेक्चरर के पदों पर होगी भर्ती, प्रस्ताव तैयार
![]() |
| JOBS : directorate of college education will recruit 220 lectures |
जयपुर . प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में लेक्चरर की कमी दूर करने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। 1118 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव राज्य लोक सेवा आयोग को भेजने के बाद कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने 220 पदों पर और भर्तिया करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए वित्त विभाग ने भी सहमति दे दी है। आयुक्तालय के अधिकारियों का कहना है कि अब दोनों भर्ती प्रक्रिया एक साथ ही पूरी की जाएगी, जिसके लिए पुन: विज्ञापन जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया नए पैटर्न पर होगी, जबकि पूर्व आवेदन कर्ताओं को इसमें स्वत: ही शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
हालांकि सरकार की ओर से प्रस्ताव पर कैंची भी चलाई गई है। जानकारों का कहना है कि सरकार को 220 पदों पर तत्काल भर्ती करने का प्रस्ताव भेजा गया था, पर सरकार ने पदों की संख्या में कटौती कर दी और 70 पद कम कर मात्र 220 पदों पर भर्ती करने की अनुमति जारी की है। आयुक्तालय की ओर से सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव आयोग को भेजने की तैयारी है, ताकि शिक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जा सके।
फिर भी पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक नहीं
दोनों प्रस्तावों को मिलाकर करीब 1338 पदों पर लेक्चरर की भर्ती होना संभावित है। इसके बावजूद भर्तियों में पर्यावरण अध्ययन के शिक्षकों के लिए स्थान नहीं होगा। आयुक्तालय के अधिकारियों का कहना है कि चूंकि पर्यावरण अध्ययन विषय के प्राप्तांकों में सिर्फ उत्तीर्ण होना जरूरी है, एेसे में फिलहाल इस विषय के शिक्षकों की भर्तियां नहीं निकाली गई है। अगर सरकार की ओर से अनुमति जारी की जाती है, तब ही इस विषय से संबंधित शिक्षकों की भर्ती की जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर के सरकारी कॉलेजों और विवि में पर्यावरण अध्ययन के शिक्षकों की कमी है और फिर भी विद्यार्थियों की उपस्थिति इसमें 75 प्रतिशत से अधिक दिखाई जाती है।
............
इनका कहना है :-
तकरीबन 220 लेक्चरर पदों पर भर्ती करने की तैयारी है। वित्त विभाग से सहमति मिल गई है और शीघ्र ही प्रस्ताव आरपीएससी को भेज दिया जाएगा। पूर्व और वर्तमान दोनों प्रस्तावों को मिलाकर करीब 1338 पदों पर भर्तियां होना प्रस्तावित है।
- राजेन्द्र कुमार शर्मा, कार्यवाहक आयुक्त, कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय

0 coment�rios:
Post a Comment