Wednesday, September 6, 2017

खड्डा बस्ती के 300 परिवारों ने भरे सहमति पत्र

जयपुर, 06 सितम्बर। खड्डा बस्ती के परिवारों के पुनर्वास हेतु जयपुर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम द्वारा बुधवार को सहमति पत्र/आवेदन पत्र भरवाने के लिए षिविर आयोजित किया गया। षिविर में खड्डा बस्ती के 300 परिवारों ने सहमति पत्र/आवेदन पत्र भरे। शेष रहे परिवारों के लिए गुरूवार को भी षिविर लगाया जाएगा।
जोन उपायुक्त-10 श्री रामनारायण बडगुर्जर ने बताया कि जेडीए और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय षिविर में खड्डा बस्ती के 400 परिवारों ने सहमति पत्र/आवेदन पत्र भरे। शेष रहे परिवारों को सहमति पत्र/आवेदन पत्र भरवाने के लिए गुरूवार, 07 सितम्बर, 2017 को भी षिविर आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि खड्डा बस्ती के चिन्ह्ति परिवारों का पुनर्वास जयसिंहपुरा खोर और पालडी मीना में किया जाएगा। 

0 coment�rios:

Post a Comment