Thursday, September 7, 2017

Actor varun dhawan & tapsi pannu promot judwa in jaipur, public crazy

ऊंची है मंजिल तो क्या...? मिलेगी जरूरः वरूण धवन

मषहूर फिल्म अभिनेता वरूण धवन और ताप्सी पन्नू जयपुर नेषनल युनिवर्सिटी में स्टूडेंटस से रूबरू हुए
फैन्स की फरमाइष पर सितारों ने लगाए ठुमके और डॉयलॉग सुनाए 

जयपुर, 7 सितंबर। जिंदगी में जो भी करो मन से, सफलता और विफलता को दिल पर मत लो। मंजिल कितनी भी दूर हो, मेहनत और लगन से मिल ही जाएगी । यह बात गुरवार को जयपुर नेषनल युनिवर्सिटी में अपकमिंग फिल्म जुडवा -2 के स्टार कॉस्ट युवा दिलों की धडकन मषहूर अभिनेता वरुण धवन और नवोदित अभिनेत्री ताप्सी पन्नू ने स्टूडेटस के साथ रूबरू होते हुए यह बात कही।
    इस अवसर पर दोनों फिल्मी सितारों का जयपुर नेषनल युनिवर्सिर्टी के चांसलर डॉ संदीप बक्षी ने स्वागत किया। उन्होंने फिल्म की टीम उनकी अपकमिंग फिल्म की सफलता के ष्षुभकामनाएं दी। पहली बार जेएनयू आए दोनों कलाकारों ने यहां ष्षैक्षणिक, ष्षांत और अनुषासित वातावरण की सराहना की।  युनिवर्सिटी के मेन कैपस में करीब 3000 स्टूडेंटस की मौजूदगी में दोनों कलाकार जैसे स्टेज पर पहुंचे फैंस का उन्हेांने हाथ हिला कर अभिवादन किया। इस दौरान एक्टर वरूण और नवोदित अभिनेत्री  ताप्सी ने स्टूडेंटस के साथ अपने फिल्मी कैरियर व हॉबी आदि के बारे में अनुभव साझा किए। उन्होंने  स्टूडेंटस के साथ जमकर डांस किया। अपनी नई फिल्म ऊची है बिल्डिंग..... और चलती है क्या नौ से बारह का गाना गाया और जमकर डांस मस्ती के साथ अदाकारी का प्रभाव जमाया। 45 मिनट तक चले इस कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंटस के कई सवालों का जबाव देकर दोनों कलाकारों ने प्रफुल्लित किया।
    इस अवसर पर स्टूडेंटस को प्रेरित करते हुए कहा कि अभिनेता वरूण धवन ने कहा कि जीवन में कडी मेहनत और दृढ संकल्प के साथ आगे बढें और विफलता या रिजेक्शन से मायूस न हों, क्योंकि यह हमें और ज्यादा स्ट्रॉन्ग बना देती है। एक सवाल पर मषहूर अभिनेता वरुण धवन ने कहा कि सलमान भाई की फिल्म ‘जुड़वा’ का रीमेक कर रहा हूं। लेकिन उनसे मेरी तो कोई तुलना ही नहीं। वो तो लीजेंड एक्टर हैं।
   वरुण धवन अपने एक्टिंग के जरिये अपने प्रसंशको के दिलो पर राज कर रहे हैं। लोकप्रियता में उन्होंने अपने समकक्ष एक्टर्स को पीछे छोड दिया है। उन्हें बदलापुर (2015) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकन अर्जित किया।
  स्टूडेटस से इंटरेक्षन के दौरान अभिनेत्री ने ताप्सी पन्नू ने कहा कि अब तक के अपने बॉलीवुड में करियर में कई ऐसे किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है जो हर महिला को प्रेरित करते हैं। उन्होंने खुद को अपनी पिछली फिल्मों नाम शबाना और पिंक के जरिए बड़े पर्दे पर प्रभावी व दमदार रोल निभाया है। तापसी ने आगे कहा कि अगर वह फिल्म स्टार नहीं होती तो वह एक खिलाड़ी बनना पसंद करती क्योंकि उन्हें खेल बहुत पसंद है।

0 coment�rios:

Post a Comment