Wednesday, September 6, 2017

कीर्तिमान के साथ जीती टीम इंडिया

कोलंबो । विराट कोहली और पाण्डे के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने श्रीलंका के विरूद्ध एकमात्र टी-20 क्रिकेट मैच में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। विदेशी धरती पर लगातार 9 मैच जीतने का यह एक कीर्तिमान भी है। भारत के सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा 8 गेंदों में 9 रन बनाकर मलिंगा के शिकार बने। केएल राहुल भी जल्दी ही 24 रन बनाकर पवैलियन लौट गए। उस समय भारत का स्कोर 42 रन था। इसके बाद विराट कोहली ओर पाण्डे ने मिलकर 119 रन की साझेदारी की और भारत को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया। कोहली 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर कैच आउट हुए उन्होंने 54 गेंदों में 82 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 01 छक्का शामिल था। पाण्डे 36 गेंदें में 51 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने 4 चौके और 01 छक्का मारा। भारतीय टीम ने 19.2 ओवर में ही मैच जीत लिया।
इससे पहले टास हारने के बाद बल्लेबाजी के लिए आई श्रीलंका टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रन बनाए। दिलशान ने 53 और प्रियंजन ने 40 रन का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर पाए। भारत की तरफ से चहल ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। यादव को 2 और भुवनेश्वर कुमार तथा भुमराह को 01-01 विकेट मिले।

0 coment�rios:

Post a Comment