Showing posts with label महिला बाल विकास विभाग. Show all posts
Showing posts with label महिला बाल विकास विभाग. Show all posts

Thursday, September 7, 2017

27 मानदेय कर्मियों की सेवा समाप्त की

जयपुर, 07 सितम्बर। महिला बाल विकास विभाग ने 27 मानदेय कर्मियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ताला लगे होने, लाभान्वित पूरक पोषाहार एवं स्वास्थ्य सेवाओं से वंछित रखने जैसी अनियमितता बरतने के कारण उनकी मानदेय सेवा समाप्त कर दी है।
महिला बाल विकास विभाग की उप निदेशक जयश्री ठागरिया ने बताया कि बस्सी तथा सांभरलेक की एक-एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मानदेय कर्मियों को आंगनबाड़ी केन्द्र बंद करने की धमकी देने की अनुशासनहीनता के कारण इनको मानदेय सेवा से पृथक कर दिया गया है तथा शेष मानदेय कर्मियों को 09 सितम्बर तक जॉइन करने की अंतिम चेतावनी दी गई है।