![]() |
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव बोले, जब लड़का चरित्रवान तो लड़की कुलटा क्यों ?
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने केन्द्र में बैठी अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए है। माधव का कहना है कि देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समानता होना बेहद जरूरी है, लेकिन फिलहाल अनेक स्थानों पर इसकी कमी है। आज भी रात में देर से घर आने पर लड़कों का चरित्र साफ माना जाता है, जबकि रात को अगर लड़कियों देर से आती है तो उन्हेंकुलटा कहा जाता है, ऐसा क्यों ? राजस्थान विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित प्रो. मधुकर श्याम चतुर्वेदी चतुर्थ स्मृति व्याख्यानमाला में बतौर वक्ता बोलते हुए राम माधव ने यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता के जरिए खामियों को दूर किया जा जाता है। उन्होंने अमेरिकन पॉलिसी का अनुसरण करने पर भी तीखे शब्दों का प्रयोग किया। वे बोले अमेरिका एक मैल्टिम स्टेट यानी कुल मिलाकर सांभर डिश के जैसा राष्ट्र है। वहां सबकुछ घिच-पिच है। उसका अनुसरण भारत को करने की जरूरत नहीं है। भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जहां जाति, समाज और मान्यताओं में विभिन्नताओं होने के बावजूद भी हर विभिन्नता का उत्सव मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना तब ही सार्थक हो सकती है, जब लैंगिक तौर पर पक्षपात नहीं हो और देश में जीवन सुखमय हो। व्याख्यानमाला की अध्यक्षता प्रो. पी.एल. चतुर्वेदी ने की। इस मौके पर प्रो. इनाक्षी चतुर्वेदी, प्रो. नरेश दाधीच सहित अनेक शिक्षाविद् एवं विद्यार्थियों की मौजूदगी रही।

0 coment�rios:
Post a Comment