Showing posts with label bihar. Show all posts
Showing posts with label bihar. Show all posts

Wednesday, September 13, 2017

नी‎तिश और सुशील पर एफआईआर दर्ज नहीं हो जाने तक चैन से नहीं बैठेंगे: लालू

- कहा,  नीतीश और सुशील को इस घोटाले की पहले से जानकारी थी
पटना । राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि कथित सृजन घोटाला मामले में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उनके डिप्टी सुशील मोदी के खिलाफ जब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती वे चैन से नहीं बैठेंगे। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और अपने छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव, आरजेडी के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह और शिवानंद तिवारी के साथ पत्रकारों से बात करते हुए लालू ने आरोप लगाया कि नीतीश और सुशील को इस घोटाले की पहले से जानकारी थी। सृजन घोटाले को लेकर भागलपुर जिले में बीते रविवार को आयोजित आरजेडी की रैली को नीतीश के आत्मघाती नुक्कड नाटक’ की संज्ञा दिए जाने पर लालू ने कहा ‎कि उनके आत्मघाती कहने का हमने यही मतलब निकाला है कि वह चेतावनी दे रहे हैं। अब इस चेतावनी में कौन कौन लोगों और तत्वों को इस्तेमाल करेंगे, उसका हम मुकाबला करेंगे।
लालू ने कहा ‎कि हम जनता के प्रतिनिधि हैं और ह​मारी पार्टी विपक्ष में है। जनता जानना चाहती है ‎कि पब्लिक डोमेन में आपको घोटाले का जवाब देना होगा। उन्होंने नीतीश पर इस घोटाले की पहले से जानकारी होने और उसे 27 दिनों तक जनता से छुपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीती 10 जुलाई को भागलपुर प्रशासन का चेक बैंक से लौटने लगा था और यह सिलसिला 29 जुलाई तक चला।इस मामले को पब्लिक डोमेन में सबसे पहले खुद लाने का दावा करने वाले नीतीश को जनता को यह बताना चाहिए कि उन्होंने 27 दिनों तक इस मामले को छुपाया क्यों।
लालू ने कहा कि नीतीश मर्यादा का पाठ पढ़ाते हैं, ऐसा लगता है जैसे कि वे हमारे हेडमास्टर हैं। हम पॉलिटिकल साइंस के छात्र हैं वे इंजीनियरिंग के विद्यार्थी हैं और ये विद्या तो उन्हें नहीं आती। ये घपला में जो तुम इंजीनियरिंग किये हो, उसमें तो तुमको महारत हासिल है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार नहीं चाहती कि आरजेडी घोटाले को उजागर करे। तेजस्वी ने इस मामले की सीबीआई की निष्पक्ष जांच किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी पार्टी इसकी जांच की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

Tuesday, September 12, 2017

#breaking लालू परिवार की बेनामी संपत्तियों की कुर्की का आदेश

लालू परिवार की बेनामी संपत्तियों की कुर्की का आदेश.. pic from outlook
नई दिल्ली | आयकर विभाग ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनके परिवार के खिलाफ बेनामी सौदा जांच के सिलसिले में कुछ संपत्तियों पर अंतिम कुर्की आदेश जारी किया है। जांच से जुड़े अधिकारियों ने बताया इस मामले में कथित रुप से शामिल कंपनी ए बी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ यह आदेश जारी किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया प्रसाद के रिश्तेदार इस कंपनी की अचल संपत्तियों के लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि दक्षिणी दिल्ली की न्यूफ्रेंड्स कॉलोनी में एक संपत्ति की मालिक यह कंपनी है। इस साल जून में बेनामी विनिमय (रोकथाम) अधिनियम, 2016 के तहत कुर्की का अंतरिम आदेश जारी किया गया था और अब उचित वैधानिक कार्यवाही के बाद इस आदेश की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि जिन अन्य संपत्तियों को जून में अंतरिम रुप से कुर्क किया गया था, उन मामलों में भी ऐसी ही कार्यवाही की जाएगी।
विभाग ने इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटे एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बेटियां चंदा, रागिनी यादव और सांसद मीसा भारती, दामाद शैलेश कुमार को संपत्तियों की कुर्की का नोटिस जारी किया था। कर विभाग ने दिल्ली और बिहार में करीब एक दर्जन भूखंड एवं भवन कुर्क किए थे| जिनमें पालम विहार में फार्महाउस एवं जमीन, दक्षिण दिल्ली की न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में एक भवन, पटना के फुलवारी शरीफ में 256.75 डेसीमल क्षेत्रफल के नौ भूखंड आदि शामिल हैं। फुलवारीशरीफ में इस जमीन पर शॉपिंग मॉल बन रहा था। विभाग ने कहा है कि बेनामी संपत्तियों का बिक्रीनामा मूल्य करीब 9.32 करोड़ रुपए है, जबकि कर अधिकारियों ने उनका बाजार मूल्य 170-180 करोड़ रुपये आंका है। प्रसाद परिवार ने कहा है कि ये मामले उनके खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना का नतीजा है। इस कानून में बेनामी संपत्तियां अंतिम अभियोजन के उपरांत बिना किसी मुआवजे के सरकार द्वारा जब्त कर लेने का प्रावधान है।

Report from emsindia