Monday, September 14, 2015

Hey ! Download Narendra Modi App, Just Click Here



नरेन्द्र मोदी एप गूगल प्ले स्टोर पर आई और आते ही छा गई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जलवा देश-विदेश में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसे नरेन्द्र मोदी भी बखूबी कैश कर रहे है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितंबर 2015 को फेसबुक मुख्यालय के टाउन हॉल प्रश्नोत्तरी सत्र के लिए प्रश्न आमंत्रित किए हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा 'मुझे फेसबुक मुख्यालय में आमंत्रित करने के लिए मैं मार्क जुकरबर्ग को धन्यवाद देता हूं। मैं रविवार 27 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे टाउन हॉल प्रश्नोत्तरी के लिए उत्सुक हूं।
बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और निश्चित ही यह एक यादगार चर्चा होगी। आपकी भागीदारी के बिना यह कार्यक्रम अधूरा रहेगा! आप अपने सवाल फेसबुक पर साझा करें। मैं सबसे आग्रह करता हूं कि आप 'नरेन्द्र मोदी मोबाइल एप' पर अपने प्रश्न साझा करें। आपके प्रश्नों से यह कार्यक्रम यादगार बन जाएगा।'
इधर, नरेन्द्र मोदी की एप आते ही गूगल प्ले स्टोर पर इसे डाउनलोड करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
आप भी इसे डाउनलोड करना चाहते है तो गूगल प्ले स्टोर पर इसे आसानी से हासिल कर सकते है।

0 coment�rios:

Post a Comment