Showing posts with label indian cricket team. Show all posts
Showing posts with label indian cricket team. Show all posts

Friday, September 8, 2017

LATEST : क्रिकेटर युवराज सिंह की फिर बेइज्जती, शीर्ष खिलाडिय़ों में नहीं मिला स्थान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भले ही युवराज सिंह की ताररीफ कर रहे हो, लेकिन भारती क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को युवी की यह तारीफ रास नहीं आ रही है। यहीं कारण है कि एक बार फिर चयनकर्ताओं ने युवराज की जबरदस्त बेइज्जती कर डाली है। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच के लिए 14 सदस्यीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम की घोषणा कर डाली है। लेकिन इस टीम में युवराज सिंह को जगह नहीं दी गई है। इसी से साफ होता है कि युवराज अब देश के शीर्ष 74 क्रिकेटरों में अपना स्थान सुनिश्चित करने में नाकाम रहे है।

यहां हैं फिलहाल देश के टॉप 60 क्रिकेटर
चयनकर्ताओं से जुड़ें सूत्रों की मानें तो शीर्ष 15 क्रिकेटर श्रीलंका दौरे पर गए थे और उनका ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बने रहना तय किया जा सकता है। करीब 45 क्रिकेटर वर्तमान में चल रही दिलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं। हाल ही श्रीलंका गए 15 और दिलीप ट्रॉफी खेल रहे 45 क्रिकेटर मिलकर देश के शीर्ष 60 क्रिकेटर होते हैं।

देश की पांचवीं टीम में भी जगह नहीं
भारत की पहली टीम श्रीलंका गई थी, हालांकि, उसमें कुछ शीर्ष खिलाडिय़ों को रेस्ट दिया गया था। इसके बाद बनाई गई तीन शीर्ष टीमें दिलीप ट्रॉफी में अपना प्रदर्शन कर रही है। युवराज को इनके बाद अगले 14 क्रिकेटरों यानी देश की पांचवीं टीम में भी कोई जगह नहीं दी गई है। बोर्ड अध्यक्ष एकादश की टीम के ये 14 क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेंगे। इसका मतलब है कि युवराज की देश के शीर्ष 74 क्रिकेटरों में अब कोई जगह नहीं बनती है।

Thursday, September 7, 2017

क्रिकेट के भगवान को पीछे छोड़ने में काफी मेहनत करनी होगी: विराट कोहली

रिकी पोंटिंग के शतकों की विराट ने बराबरी

कोलंबो । क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले भारत के स्टार क्रिकेटर सचिन के 49 शतकों को रिकोर्ड तोड़ने में काफी मेहनत करनी होगी। यह बात वर्तमान में क्रिकेट के उभरते हुए सितारे विराट कोहली ने कही। विराट ने रिकी पोंटिंग के 30 वनडे शतक की बराबरी को सम्मान की बात बताते हुए कहा कि सचिन तेंदुलकर के 49 शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब भी पहुंचने के लिए उन्हें जीतोड़ मेहनत करनी होगी। बता दें कि कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ हुए पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में शानदार शतक जड़ा था। इसी शतक के साथ वो रिकी पोंटिंग के 30 शतकों की बराबरी करने में कामयाब हुए थे। शतकों के मामले में 49 शतक के साथ अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही उनसे आगे हैं, कोहली ने कहा,महान सचिन तेंदुलकर अभी काफी आगे हैं। वहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। मैं उसके बारे में सोच भी नहीं रहा। टीम के बारे में सोच रहा हूं, अगर मैं 90 पर नाबाद रहा और टीम जीत गई तो मेरे लिए वही काफी है।  उन्होंने कहा,रिकी पोंटिंग जैसे खिलाड़ी के बराबर पहुंचना सम्मान की बात है। आप इसका लक्ष्य लेकर नहीं खेलते लेकिन वह महान खिलाड़ी और बल्लेबाज हैं, उनकी उपलब्धियों का हम सभी सम्मान करते हैं। कोहली ने आगे कहा, मैं टीम के लिए सबसे अच्छे प्रदर्शन की कोशिश करता हूं, करियर के साथ ये सब चीजें भी होती रहती हैं, आप रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलते, लेकिन आकंड़ों को अनदेखा भी नहीं किया जा सकता।