Showing posts with label indian sonam wins gold medal. Show all posts
Showing posts with label indian sonam wins gold medal. Show all posts

Friday, September 8, 2017

विश्व कुश्ती कैडेट चैंपियनशिप में सोनम को स्वर्ण

एथेंस। विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता है। महिला पहलवान सोनम ने स्वर्ण जीता है। 56 किलोग्राम भारवर्ग में सोनम ने पहले दौर के मुकाबले में लिथुआनिया की विक्टोरिया अग्सुतायुस्कते को 7-0 से हराया।
वहीं दूसरे मुकाबले में हंगरी की एना हेला को 6-6 की बराबरी पर रोक दिया। इसके अलावा सोनम ने प्री क्वार्टर फाइनल में मॉलडोव की इरिना रिनगकी को 9-6 से पराजित किया। इसके बाद भी सोनम ने सेमीफाइनल में स्वीडन की इडा एमा डायना को 11-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में सोनम ने जापान की सेना नागामोटो को 3-1 से हरा दिया। वहीं इसके अलावा 43 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की ही नीलम ने रोमानिया की रोक्साना एलेक्जेंडर को 6-4 से हराकर कांस्य पदक जीता।