Showing posts with label murder in gurugram school. Show all posts
Showing posts with label murder in gurugram school. Show all posts

Friday, September 8, 2017

#Gurugram नामी स्कूल के टॉयलेट में 7 वर्षीय बच्चे की गला रेंतकर हत्या, टॉयलेट में मिला शव

नई दिल्ली । गुरुग्राम के एक नामी स्कूल में बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आते ही हड़कम्प मच गया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल के टॉयलेट से बच्चे की लाश मिली है। पुलिस ने स्कूल परिसर में जांच शुरू की है।

मृतक मासूम की उम्र महज 7 साल बताई जा रही है। मृतक के पिता का कहना है कि शु्रक्रवार की सुबह उनका बच्चा एकदम सही स्कूल गया था. लेकिन कुछ ही देर बाद स्कूल प्रबंधन ने उन्हें फोन कर बच्चे की तबीयत खराब होने की खबर दी।
वे स्कूल पहुंचते, इससे पहले ही उनका बेटे की मृत्यु हो चुकी थी। सूत्रों के अनुसार बच्चे की लाश स्कूल के टॉयलेट में मिली। ऐसी आशंका है कि मासूम की गला रेतकर हत्या की गई है।
इधर, बच्चे की मौत की खबर पाते ही परिवार में कोहराम मच है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और केस की जांच शुरू की है। जानकारी में सामने आया है कि यह स्कूल रेयॉन स्कूल है।