Showing posts with label rohingya muslims. Show all posts
Showing posts with label rohingya muslims. Show all posts

Wednesday, September 13, 2017

बांग्लादेश नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं करेगा : हसीना

- रोहिंग्या शरणार्थियों से मिली पीएम 

ढाका । म्यांमार, रोहिंग्या मुसलमानों पर ‘अत्याचार’ कर रहा है। यह कहना है बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश किसी तरह की नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने म्यांमार सरकार से यह भी कहा कि वह अपने उन नागरिकों को वापस ले जो हिंसा की वजह से भागकर बांग्लादेश पहुंचे हैं। शेख हसीना ने रोहिंग्या शरणार्थियों के शिविरों का दौरा करने के बाद कहा, ‘‘हम पड़ोसी देशों में शांति और मित्रवत संबंध चाहते हैं, लेकिन हम किसी तरह की नाइंसाफी नहीं होने देंगे और इसे स्वीकार भी नहीं कर सकते। हम इसका विरोध करना जारी रखेंगे।’’ संयुक्त राष्ट्र के आकलन के अनुसार म्यांमार की सेना की ओर से रखाइन प्रांत में 25 अगस्त से चलाए जा रहे अभियान में 1000 से अधिक लोग मारे गए हैं। उन्होंने शरणार्थियों को विश्वास दिलाया कि बांग्लादेश उन लोगों को मानवीय सहायता मुहैया कराता रहेगा। बांग्लादेश की पीएम ने कहा, ‘‘जब तक वे अपने देश नहीं लौट जाते तब तक हम उनके साथ खड़े रहेंगे।’’ म्यांमार में ताजा हिंसा के कारण कम से कम 313000 रोहिंग्या बांग्लादेश पहुंचे हैं।