Showing posts with label sachin piolet birthday celebration. Show all posts
Showing posts with label sachin piolet birthday celebration. Show all posts

Thursday, September 7, 2017

Congress workers celebrates Sachin Piolet birthday, big celebration in Rajasthan

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के 40 वें जन्म दिवस के अवसर पर आज प्रदेशभर से हज़ारों कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएं देने पहुँचे. कार्यकर्ताओ के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण भी उन्हें बधाई देने पहुँचे.
पायलट में आये सभी प्रदेशवासियों के प्रेम, आशीर्वाद एवं बधाइयों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों का स्नेह ही हमें ऊर्जा के साथ-साथ ओर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करता है. आज हज़ारों कि तादाद में कार्यकर्ताओ के इस सैलाब को देख कर अपनी ज़िम्मेदारियों का एहसास ओर बढ़ जाता है औऱ ये भी पता चल जाता है कि कितने लोगो की उम्मीदे जुडी है जिन पर पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करके खरा उतरने की कोशिश करनी है. मुझे उम्मीद है कि जनता का प्रेम औऱ विश्वास इसी तरह बना रहेगा औऱ में आभारी हूँ उन सभी का जिन्होंने यहाँ आ कर औऱ सोशल मीडिया के ज़रिये शुभकामनायें दी.