Showing posts with label wedding event in pinkcity. Show all posts
Showing posts with label wedding event in pinkcity. Show all posts

Thursday, September 7, 2017

जयपुर में 10 सितम्बर को जुटेंगे देशभर के वेडिंग प्लानर्स, तैयारियां पूरी

फोरम का वैडिंग कन्वेंषन ‘‘रीजन्स आर द फ्यूचर’’ 10 सितम्बर को, वैडिंग प्लानिंग और कॉन्सेप्ट्स पर होगी परिचर्चाएं, वैडिंग एक्सपर्ट देंगे प्रजेन्टेषन 

जयपुर। फैडरेषन ऑफ राजस्थान इवेन्ट मैनेजर्स (फोरम) का कन्वेंषन ‘‘रीजन्स आर द फ्यूचर’’ 10 सितम्बर 2017 को अजमेर रोड, सोढ़ाला स्थित प्रतिष्ठा बैंक्वेट्स में आयोजित किया जाएगा। वैडिंग थीम पर आयोजित इस कन्वेंषन के दो सत्र होंगे, जिनमें देष भर से आए वैडिंग प्लानर्स भारत में वैडिंग के कॉन्सेप्ट्स और राजस्थान में उनकी संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। साथ ही वैडिंग एक्सपर्ट्स तकनीकी सत्र में डेस्टिनेषन वैडिंग, थीम बेस्ड वैडिंग, रॉयल वैडिंग सहित विवाह समारोहों की भव्यता पर आधारित प्रजेंटेषन भी देंगे।
फोरम के प्रेसीडेन्ट अरषद हुसैन ने बताया कि गुजरात, तेलंगाना, एनसीआर और राजस्थान की इवेन्ट एसोसिएषन के सहयोग से वैडिंग थीम पर पहला कन्वेंषन आयोजित किया जा रहा है। कन्वेंषन के पहले सत्र ‘‘रीजन्स आर द फ्यूचर’’ में एक्सपर्ट्स इवेन्ट सेक्टर में वैण्डर्स, इवेन्ट प्लानर्स और परफॉर्मिंग आर्टिस्ट्स के बीच आपसी सहयोग और कल्चरल एक्सचेंज बढ़ाने पर चर्चा करेंगे, वहीं अगले सत्र ‘‘द रॉयल ग्रेण्ड्योर’’ में वैडिंग कॉन्सेप्ट्स और डेकोरेषन के नए तौर-तरीकों पर बातचीत होगी।
फोरम के जनरल सेक्रेट्री हरप्रीत सिंह ने बताया कि कन्वेंषन के दौरान प्रसिद्ध इवेन्ट मैनेजर रितुराज खन्ना वैडिंग सेटअप्स पर प्रजेंटेषन देंगे, वहीं गुंजन सिंघल इंटरनेषनल डेस्टिनेषन वैडिंग विषय पर प्रजेंटेषन देंगे। भारत की मषहूर वैडिंग प्लानर व डिजाइनर बै्रण्डा डी. शुहना वैडिंग डिजाइनिंग पर विस्तार से बातचीत करेगीं। कन्वेंषन में गुजरात इवेन्ट मैनेजर्स फैडरेषन के अध्यक्ष जी.डी. मेहता एवं तेलंगाना इवेन्ट्स एसोसिएषन के नीरज के.एस. ठाकुर सहित देष भर के विभिन्न स्थानों से आए इवेन्ट मैनेजर्स और वैडिंग प्लानर्स शामिल होंगे।