Saturday, March 21, 2015

Ekgaramchai Interview : IAS Topper 2013 Roman Saini

Ekgaramchai Interview : IAS Topper 2013 Roman Saini

22 वर्ष की उम्र में आईएएस टॉप करने वाले रोमन सैनी भले ही इन दिनों मसूरी में आईएएस की ट्रेनिंग कर रहे हो, लेकिन स्मार्टफोन और मैकबुक पर वह हमेशा एक्टिव रहते है। इसकी वजह है यू-ट्यूब पर उनका ऑफिशियली चैनल। एम्स में डॉक्टर की नौकरी छोड़कर प्रशासनिक सेवा को चुनने वाले सैनी एवं उनके चाइल्डहुड फ्रेंड गौरव मुंजाल ने यू-ट्यूब पर ऑफिशियली चैनल और फिर ऑफिशिएली एप अनएकेडमी (unacademy) लांच की है। इसके जरिए न सिर्फ हजारों स्टूडेंट्स को फ्री में ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही है, बल्कि उनकी क्वेरीज का समाधान भी किया जा रहा है।

  • यू-ट्यूब पर चैनल, 60 हजार फॉलोवर्स
सैनी और मुंजाल ने वर्ष 2010 में यू-ट्यूब पर अपना ऑफिशियल अनएकेडमी (unacademy) वीडियो चैनल लांच किया था। आईएएस एग्जाम के नतीजे आने के महज दस दिनों के भीतर सैनी ने इसमें यूपीएससी एग्जाम्स का कंटेंट फीड किया। ऐसे में चैनल पर वर्तमान में सैनी के बनाए तकरीबन 400 वीडियो अपलोड है। चैनल के कंटेंट की बदौलत इसके ६० हजार फॉलोवर्स है और हर महीने 5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इसे देखते है।
  • unacademy से एकेडमिक स्कोर हिट
इसके बाद दोनों फ्रेंड्स ने यूजर फ्रेंडली मोबाइल एप अनएकेडमी (unacademy) को लांच किया। इसे हजारों स्टूडेंट्स स्मार्ट फोन पर डाउन लोड कर चुके है। इस विज्ञापन रहित एप में एग्जाम की तैयारी से रिलेटेड टिप्स और ट्रिक्स बताई है, ताकि कोचिंग वालों को मोटी फीस देने की बजाए ऑनलाइन क्लासेस से ही सभी स्टडी टिप्स कवर हो जाए। एप में स्टूडेंट्स द्वारा मिले फीडबैक को खास प्रायोरिटी पर रखा जाता है।
  • 24 घंटें में रेस्पॉंस
यू-ट्यूब चैनल और एप में एग्जाम संबंधित सभी कैटेगरी शामिल है। इनमें हिस्ट्री, एनवॉयरमेंटल, साइंस, पॉलिटिक्स और कम्प्यूटर साइंस सहित तमाम कैटेगरी है। व्यूअर्स की ओर से वीडियो को देखकर कोई क्वेरीज आती है तो महज 24 घंटें में सैनी उसे अपने स्मार्टफोन या मैक बुक से रिप्लाई देते है, जिसके कारण कमेंट्स की लंबी तादात भी उनके चैनल पर आसानी से देखी जा सकती है।
................................................
देश में हजारों स्टूडेंट्स आर्थिक तंगी के कारण कोचिंग का खर्चा वहन नहीं कर सकते। मुझे उम्मीद है कि मेरे और गौरव की ओर से बनाया गया ऑनलाइन unacademy चैनल और एप उनकी हैल्प कर सकता है।
- रोमन सैनी, आईएएस

0 coment�rios:

Post a Comment