Ek Garam Chai with Pinkcitydesign.com Creator
ऑनलाइन वेंचर में हिट हुए कशिश के कुर्ते
| ekgaramchai.com with Pinkcitydesign.com Creator |
इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी के युग में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स को खूब पसंद किया जा रहा है और यहीं कारण है कि एंटरप्रेन्योर्स भी इस फिल्ड में हाथ आजमाने लगे है। ऐसी ही एक यंग एन्टरप्रेन्योर है जयपुर की कशिश चोपड़ा। कशिश ने न सिर्फ अपने ख्वाबों को ऑनलाइन एक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया है, बल्कि उनके बनाए कुर्ते अब देश के अनेक हिस्सों में सेलिब्रिटीज की पसंद भी बन चुके है। दरअसल, कशिश ने www.pinkcitydesgin.com नाम से वेबसाइट बनाई है और उसके जरिए वो अपने डिजाइन किए हुए कुर्ते ऑनलाइन सेल कर रही है। पेश है उनसे एक गरम चाय के साथ खास मुलाकात...
पैशन से फैशन का दौर
बीकानेर में तीन वर्ष तक फैशन डिजाइनिंग का डिप्लोमा किया और क्रिएटिविटी को निखारने का प्रयास करती रही। इसके लिए एक एक्सपोर्ट हाउस में बतौर फैशन डिजाइनर के रूप में जुड़कर भी काम किया, ताकि हर बारीकी को आराम से सीख सकूं। इस बीच जब शादी हो गई तो सोचा नहीं था कि हसबैंड सपोर्ट करेंगे या नहीं, पर हसबैंड ने उम्मीद से बढ़कर सपोर्ट किया। बस सात सालों का अनुभव लेते ही इंडिपेंडेंट तौर पर काम करने की प्लानिंग की और आखिरकार नतीजा सभी के सामने है।
2014 से शुरू किया ऑनलाइन वेंचर
दिसम्बर 2014 में www.pinkcitydesgin.com वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कुर्ते अवलेबल कराने की शुरूआत की। सिर्फ कुर्तो पर ही फोकस किया और इनकी वैरायटी को ऑनलाइन पेश किया। लेडीज की क्वेरीज बढ़ती गई और वेबसाइट पर ऑनलाइन ट्रेफिक के साथ ही आर्डर्स भी जनरेट होने लगे। नया वेंचर अच्छा चलने लगा है।
हर पल उपलब्ध हूं ऑनलाइन
वेंचर को स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, सो मैनें भी की। यह भी फैमिली का हिस्सा है। दिन हो या रात हर पल आने वाली क्वेरीज का हाथों हाथ रिप्लाई देने लगी। इससे कस्टमर्स का सेटिसफिकेशन बढ़ता गया और मेरे कुर्तों की डिमांड में भी इजाफा होता रहा।
बनाना है इंटरनेशनल ब्रांड
फिलहाल कुर्ते सिर्फ इंडियावाइड ही ऑर्डर किए जा सकते है, लेकिन फॉरेन क्वेरीज लगातार बढ़ रही है, इसलिए इसे फॉरेन बॉयर्स के साथ ही एसोसिएट करने की प्लानिंग कर रही हूं। उम्मीद है जल्द ही अपने कुर्तों को फॉरेन भेजूंगी और विदेशी भी मेरे कुर्ते पहने नजर आएंगे।
ड्रिम्स और टैलेंट का कॉम्बो
गल्र्स या लेडिज जो इस फील्ड में आना चाहती है, पर किसी कारण से या आत्मविश्वास की कमी के कारण आ नहीं पाती है। उन्हें यही कहना चाहूंगी कि अपने टैलेंट को व्यर्थ न जाने दे। आपके डिजाइन किए हुए कपड़े दूसरों को तो खूबसूरत बनाएंगें, साथ ही आपकों भी इंडिपेंडेंट और इनोवेटिव बनाएंगे। सही मायनों में मतलब यहीं है कि ड्रिम्स और टैलेंट के कॉम्बिनेशन के बेस पर ही सफलता अर्जित करे, तो सफलता निश्चित तौर पर कदम चूमेगी।

0 coment�rios:
Post a Comment