![]() |
जानिए! कौन है गुरमीत राम रहीम, क्या है 'एमएसजी-2' पर विवाद
मुम्बई। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की आगामी फिल्म 'एमएसजी-2' रिलीज होने से पहले ही विवादों में फंस गई है। विभिन्न समुदाय के लोगों ने फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही इस पर रोक लगाने की मांग की है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर आदिवासी संगठनों के लोगों में खासा आक्रोश है और उन्होंने सरकार से तत्काल फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है।
मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार छत्तीसगढ अनुसूचित जनजाति आयोग ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की इस फिल्म पर रोक लगाने के साथ-साथ राम रहीम को गिरफ्तार करने की मांग की है। उनका आरोप है कि फिल्म में आदिवासी समाज की गलत छवि प्रदर्शित की जा रही है और फिल्म में आदिवासी समुदाय को लेकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। फिल्म के एक डायलॉग में यह भी कहा गया है कि आदिवासी न तो इंसान है और न ही जानवर। इसके बाद फिर यह भी कहा गया है कि आदिवासी शैतान है। इसी के विरोध में आदिवासी समाज सडक़ों पर उतर आया है और देशभर में आंदोलन छेडऩे की चेतावनी दी है।
फिल्म में इसी विवादित डायलॉग के बाद राम रहीम कहते हैं, 'अरे शैतानों को इंसान बनाने के लिए ही तो हम आए हैं और इसी के लिए हमारा सम्पूर्ण जीवन अर्पण भी है।' इसी डायलॉग को लेकर आदिवासी संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। जानकारी के अनुसार मामले में अनेक पुलिस थानों पर गुरमीत राम रहीम के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है। इधर, संगठन के अध्यक्ष का कहना है कि अगर इस फिल्म पर रोक नहीं लगाई जाती है तो देशभर में इस पर मामला गरमा सकता है। गौर है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की पूर्व में आई एमएसजी फिल्म को लेकर भी विवाद हुआ था। हालांकि इन दिनों फिल्म की टीम विभिन्न शहरों में इसका प्रमोशन कर रही है और इसके हिट होने के लिए दुआएं भी मांग रही है।

0 coment�rios:
Post a Comment