Sunday, January 17, 2016

GOOD NEWS : NO INSPECTION FOR STARTUPS FOR 3 YEARS, PM SAID

तीन साल तक नहीं होगा स्टार्ट-अप का कोई इंस्पेक्शन - मोदी

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में शनिवार को स्टार्ट-अप मूवमेंट की शुरूआत की, जिसका मकसद मक़सद उद्यमशीलता को बढ़ावा देना रखा गया है।

नरेंद्र मोदी ने स्टार्ट-अप मूवमेंट के एक्शन प्लान की विशेषताओं के बारे में बताते हुए कहा, स्टार्ट-अप बिजऩेस में तीन साल तक कोई इंस्पेक्शन नहीं होगा.
उन्होंने स्टार्ट-अप बिजऩेस के लिए पेटेंट शुल्क में 80 प्रतिशत कटौती की घोषणा भी की.
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्ट-अप के इच्छुक लोगों के लिए 10 हज़ार करोड़ रूपए का एक कोष तैयार किया जाएगा.
उन्होंने ये भी कहा कि स्टार्ट-अप बिजऩेस को बढ़ावा देने के लिए मुनाफ़े में आयकर में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी.
प्रधानमंत्री के मुताबिक़ नए विचारों को नया अवसर दिया जाएगा लेकिन गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा. मोदी ने कहा कि स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए अटल इनोवेशन मिशन और क्रेडिट गारंटी स्कीम की शुरुआत होगी.

0 coment�rios:

Post a Comment