Wednesday, September 6, 2017

जेकेके में संदीप मदान को दी गई पुष्पांजलि

जयपुर, 6 सितम्बर। श्री संदीप मदान की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए तथा उनके शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने हेतु जवाहर कला केंद्र के कृष्णायन में आज प्रातः पुष्प श्रद्धांजलि और निर्गुण भजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री मदान की फोटो को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिये बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।
मदान का निधन सोमवार (4 सितम्बर) की रात दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। वे जेकेके की थिएटर विंग में कार्यक्रम अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। श्री मदान राज्य के वरिष्ठ कलाकारों में से एक थे और उनके द्वारा अनेक नाटकों का निर्देशन किया गया था। जवाहर कला केंद्र में आयोजित की जाने वाली प्रतिष्ठित एनुअल समर थिएटर वर्कषाॅप श्री मदान का ही आइडिया था।
मदान के दुखद और असामयिक मृत्यु के चलते जेकेके में 9 से 11 सितंबर को होने वाला 3 दिवसीय कविता समारोह ‘समवाय‘ को स्थगित कर दिया गया है।

0 coment�rios:

Post a Comment