Wednesday, September 6, 2017

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

जयपुर, 06 सितम्बर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सचिन पायलट, केन्द्रीय चुनाव प्राधिकारण के सदस्य श्री भुवनेश्वर कलीता और राजस्थान के पीआरओ श्री केवल सिंह ढिल्लो की मौजूदगी में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।
संगठन चुनाव को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में उक्त नेताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया तथा प्राधिकारण के सदस्य श्री भुवनेश्वर कलीता व राजस्थान के पीआरओ श्री केवलसिंह ढिल्लो ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस  संगठन के चुनाव निर्धारित समय सीमा में सम्पन्न करवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों को लेकर आम सहमति बनाई जा रही है।

0 coment�rios:

Post a Comment